संभल, नवम्बर 19 -- Sambhal News: सरकारी योजनाओं के तहत ऋण पाने के लिए आवेदन करने वाले पात्र लाभार्थियों को बैंकों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने बैंकों से संबंधित योजनाओं की प्रगति और लंबित आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने केनरा बैंक, एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक समेत विभिन्न बैंकों की बैंकवार स्थिति परखते हुए पात्र आवेदकों के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित या निरस्त न करने के निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी (डूडा एवं नेडा) रामानुज ने योजनाओं की प्रगति और महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। इसके बाद सीडीओ ने विभिन्न बैंकों में लंबित आवेदनों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।...