Sambhal News: बैंक अधिकारी बनकर युवक से 92 हजार की ऑनलाइन ठगी
संभल, सितम्बर 8 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी युवक को बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठग ने अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने दोनों क्रेडिट कार्ड पर चालू कथित इंटरनेशनल सर्विस बंद कराने के नाम पर युवक से ऑनलाइन प्रक्रिया कराई और उसके दो क्रेडिट कार्ड से कुल 92436.98 रुपये पार कर दिए। रकम कटने का मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला। उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला सराय निवासी मोहम्मद उवेस ने बताया कि छह सितंबर की शाम करीब 4:26 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके दोनों क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल सर्विस सक्रिय है। जिसके लिए प्रतिमाह 999 रुपये शुल्क लगेगा। सर्विस बंद कराने की बात कहने पर आरोपी ने मोबाइल पर कुछ प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.