संभल, अगस्त 30 -- Sambhal News: असमोली विकासखंड के गांव बेला में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने रविवार सुबह 30 अगस्त को गांव में ही प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने गांव के कच्चे रास्ते को पक्का कराने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश होते ही कच्चे रास्ते पर पानी जलभराव अत्यधिक हो जाता है। जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार उच्चअधिकारियों तथा ग्राम प्रधान ग्राम सचिव से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Sambhal News: पांच साल से मुख्य मार्ग पर जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया तो वह दोबारा प्रदर्शन करने को ...