संभल, अक्टूबर 12 -- Sambhal News: वेमौसम बरसात से खेतों में कटी धान की फसल बर्बाद होने का किसानों में डर बना हुआ है। रविवार की शाम आई आंधी बारिश में खेतों में कई जगह पानी भर गया। रविवार शाम आई तेज आंधी बारिश से खेतों में पड़ी कटी धान की फसल भीगने से किसानों को खराब होने का डर सता रहा है। वहीं कई किसानों की धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली मंडी में खड़ी है। अचानक आई आंधी बारिश से मंडी में कई जगह धान भीगी भी गया। वहीं कुछ किसान जो आलू की बुवाई की तैयारी कर रहे थे खेतों में पानी भरने से आलू की फसल लगाने में लेट हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: आंधी के साथ भारी बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता मिट्टी में नमी ज्यादा होने के कारण आलू का बीज नहीं लगाया जा रहा है। किसानों ने बताया कि पहले ही बारिश से धान का दाना काला पड़ गया है वहीं अब हो रही बारिश से...