संभल, अगस्त 8 -- Sambhal News: चन्दौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर काशी में शनिवार सुबह बेड पर सो रहे युवक को सांप ने डस लिया। बेड पर सांप को देखकर युवक की चीख निकल गई। उसकी आवाज सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे बाइक से चन्दौसी सीएचसी लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया। गांव निवासी समीर पुत्र साबिर शनिवार सुबह घर में बेड पर सो रहा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसके हाथ में डस लिया। युवक ने बेड पर सांप को देखा तो घबरा गया और शोर मचा दिया। परिजन बिना देर किए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...