संभल, जुलाई 6 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मारवाड़ी निवासी विनोद रविवार रात ब्रह्म बाजार पुलिस चौकी के पास घूम रहे थे। तभी बाजार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग घायल हो गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...