Sambhal News: बीमारी से रोजगार सेवक की मौत, बकाया मानदेय और सहायता की मांग
संभल, अगस्त 4 -- Sambhal News: ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रम्पुरा राम रायपुर में तैनात रोजगार सेवक पुरुषोत्तम की बीमारी के चलते मंगलवार को मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि साथी रोजगार सेवकों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद रोजगार सेवक संगठन ने आर्थिक तंगी और लंबित मानदेय का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से मृतक परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। रोजगार सेवक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ओंमकार सिंह ने कार्यक्रम अधिकारी सुधांशु अंजाना को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पुरुषोत्तम लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। आर्थिक अभाव के कारण उनका समय पर समुचित इलाज नहीं हो सका। जिससे उनकी असमय मौत हो गई। संगठन का कहना है कि यदि समय पर आर्थिक सहयोग और मानदेय का भुगतान हो जाता तो इलाज बेहतर ढंग से कराया जा सकता था। ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.