संभल, नवम्बर 22 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे न्यू बाईपास स्थित शिवा ढाबे पर शनिवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। बिना नक्शा स्वीकृत कराए किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम और थाना बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर की मदद से होटल के अवैध रूप निर्माण को ध्वस्त करा दिया। मुरादाबाद-आगरा हाईवे न्यू बाईपास पर स्थित शिवा ढाबा गाटा संख्या 151 व 152, राजस्व ग्राम गुमथल के रकबे में आता है। इस ढावे का वर्ष 2024 में नरेश राणा पुत्र पूरन सिंह राणा निवासी गांव देवर खेड़ा थाना बनियाठेर ने उक्त स्थान पर बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण कराया था। लोगों की शिकायत के बाद मामला संज्ञान में आया तो प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से जांच करके होटल स्वामी क...