Sambhal News: बिखरते परिवारों को मिला सहारे का सम्मान, 50 से अधिक दंपति सम्मानित
संभल, अक्टूबर 17 -- Sambhal News: पारिवारिक विवादों को सुलझाकर रिश्तों में फिर से विश्वास और सामंजस्य कायम करने वाले 50 से अधिक दंपतियों को मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत सम्मानित किया गया। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दंपतियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही काउंसलिंग के बाद उनके पारिवारिक जीवन में आए बदलावों की जानकारी लेकर फीडबैक भी प्राप्त किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत यह पहल की गई। पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत के नेतृत्व में जनपद एवं सर्किल स्तर पर परिवार परामर्श केंद्रों तथा थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से पारिवारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.