Sambhal News: बारिश से मकान की दीवार गिरी, दो वर्षीय बच्चे समेत तीन दबे
संभल, अगस्त 22 -- Sambhal News: चंदौसी, संवाददाता। थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव डारनी में शनिवार सुबह बरसात के दौरान अचानक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दो वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। तीनों के बेहोशी की हालत में मिलने पर ग्रामीण निजी वाहन से उन्हें चंदौसी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। गांव निवासी लख्मीचंद की बहन किरण शनिवार सुबह अपने दो वर्षीय बेटे शनि के साथ छोटे भाई परमानंद के घर से बड़े भाई के घर जा रही थीं। उनके पीछे गांव का ही देशराज भी जा रहा था। तीनों महेंद्र और विनीत के मकान के पास पहुंचे ही थे कि अचानक मकान की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। इससे तीनों मलबे में दब गए।दीवार गिरने की तेज आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.