संभल, अक्टूबर 12 -- Sambhal News: संभल/सौंधन, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को जनपद के मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह बारिश होने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दी। सुबह से ही भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे और मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दिनभर मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा, जबकि शाम को हुई आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठे। संभल शहर के हल्लू सराय स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। यह भी पढ़ें- Sambhal News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर रखा उपवास भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। शाम ...