Sambhal News: बारिश के इंतजार में तपा जनपद, भीषण गर्मी से लोग बेहाल, पारा 40 डिग्री के पार
संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: जनपद में मंगलवार को सुबह से ही भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। बारिश नहीं होने से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे पूरे दिन लोग गर्मी से परेशान रहे। तेज धूप और उमस के कारण घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया। दोपहर के समय शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम आवाजाही दिखाई दी। लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द घर लौटते नजर आए। भीषण गर्मी का असर बिजली व्यवस्था पर भी देखने को मिला। कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही, जिससे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल सके। यह भी पढ़ें- Rampur News: बढ़ते पारे ने बढ़ाई मुश्किलें, बिजली कटौती ने किया हाल बेहाल इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार करते दिखाई दिए, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.