संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई, अच्छी सेहत और सलामती के लिए मंगलवार को बाबा मल्लक शाह की दरगाह पर अकीदत के साथ चादरपोशी की गई। सपा जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी नेताओं और समर्थकों ने अमन-चैन के साथ आजम खान की लंबी उम्र के लिए विशेष दुआ मांगी। इस मौके पर सईद अख्तर इसराइली ने कहा कि आजम खान साहब के लिए सभी ने दिल से दुआ की है। अल्लाह तआला उन्हें हर परेशानी से निजात दिलाए, जल्द रिहाई नसीब फरमाए और बेहतर सेहत व सलामती अता करे। उन्होंने कहा कि सभी की ख्वाहिश है कि आजम खान के जीवन में खुशियां लौटें और उनके परिवार को भी हिम्मत व सब्र मिले। चादरपोशी के मौके पर बिट्टू वारसी, आमिर तुर्की, जाहिद साबरी, रमेश राजा, नबी अहमद, मोहम्मद नदीम, डॉक्टर मुस्तफा, वसीम खान और मोहम्मद बि...