संभल, अगस्त 10 -- Sambhal News: कई दिनों से आसमान में छाए बादलों और रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी के बाद रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। तेज धूप के साथ उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार सुबह धूप निकलने के बाद कुछ ही देर में वातावरण गर्म हो गया। दोपहर तक तेज धूप के कारण सड़कों और बाजारों में चहल-पहल कम हो गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: तेज धूप से बढ़ी गर्मी, छूटे पसीने, पारा पहुंचा 36 डिग्री जरूरी काम से घरों से निकले लोग गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। वहीं कई लोगों ने दोपहर के समय घरों में रहना ही बेहतर समझा। उमस के कारण...