संभल, सितम्बर 22 -- Sambhal News: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तीकरण को लेकर संभल पुलिस का मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। बहू-बेटी सम्मेलन में बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ महिला संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल आयोजित की गई। एंटी रोमियो टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए। उन्हें महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 1090 महिला पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइ...