संभल, सितम्बर 14 -- Sambhal News: बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव फाजलपुर निवासी चंद्रपाल सिंह रविवार को मोहम्मदपुर टांडा में लगे साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले से चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर बाजार में मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड को हटाकर उनकी जान बचाई। घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने घायल चंद्रपाल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच गए। सांड के अचानक हमले से बाजार में मौजूद लोगों में भी दहशत का माहौल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...