संभल, जुलाई 4 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की जानकारी असमोली थाना में दी गई तहरीर में हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बारीपुर भवरूआ निवासी पीड़ित शाहरुख पुत्र शफीक ने बताया कि वह शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े पांच बजे जिला अमरोहा से अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। आरोप है कि असमोली क्षेत्र गांव मनौटा स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर उसके ससुर अली वारिस निवासी नरथौ थाना डिडौली, उनके भांजे क़य्यूम निवासी कमालपुर भवालपुर, जानू निवासी गुजरौला तथा साडू जमशेद निवासी मोहरका पट्टी ने उसकी बाइक रोक ली।

मारपीट का आरोप पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते ह...