Sambhal News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार घायल, रेफर
संभल, नवम्बर 9 -- Sambhal News: पंवासा में थाना बहजोई क्षेत्र में संभल-बहजोई नेशनल हाईवे पर पंवासा के नजदीक दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को संभल के जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सचिन की हालत नाजुक देखते हुए उसे मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बाकी तीन घायलों का संभल के हसीना बेगम अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव अजीमाबाद निवासी अवनीश पुत्र जयवीर और सौरव पुत्र कल्याण पंवासा पेट्रोल पंप से बाइक में तेल डलवाकर पंवासा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अतरासी निवासी 15 वर्षीय सचिन पुत्र राकेश अपने दोस्त पंकज पुत्र कृष्णपाल के साथ पंवासा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.