संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: टिकटा रोड पर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के नजदीक अवैध कॉलोनियों के खिलाफ शनिवार को जिला प्रशासन और जिला पंचायत ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आशीष सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी मशीन से अवैध रूप से बनाई गईं नींव को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अधिकारी टीम के साथ टिकटा रोड पर पहुंचे। यहां बिना अनुमति और जिला पंचायत से बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही कॉलोनियों में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर बनाई गईं नींव को जेसीबी से तुड़वाया। जिला पंचायत की ओर से पहले ही ऐसी अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया गया था। अपर मुख्य अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बिना ...