संभल, अक्टूबर 26 -- Sambhal News: बबराला स्थित बाबूराम सिंह भायसिंह महाविद्यालय के प्रांगण में प्रान्तीय आर्य महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में वैदिक संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव का क्षेत्र के गणमान्य लोगों, संतों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। महासम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने कहा कि वैदिक विचार और संस्कार एक सशक्त समाज की मजबूत नींव हैं। आर्य समाज ने वेदों के प्रचार-प्रसार, शिक्षा के प्रति जागरूकता और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इन प्र...