Sambhal News: बदहाल रास्ते के निर्माण को मुख्यमंत्री को पत्र भेज लगाई गुहार
संभल, सितम्बर 30 -- Sambhal News: तहसील क्षेत्र के कस्बा नरौली में संभल-चंदौसी रोड से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर और बदहाल पड़ा हुआ है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोगों में रोष है। लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर रास्ता निर्माण की मांग की है। लोगों ने पत्र में बताया कि जरा सी बारिश में इस कच्चे मार्ग पर पानी भर जाता है और 4 से 5 महीने तक भारी कीचड़ व जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इसके कारण ग्रामीणों का आना-जाना पूरी तरह ठप हो जाता है। इस रास्ते पर मिट्टी डलवाने और खड़ंजा बिछवाने के लिए शासन-प्रशासन में कई बार शिकायत और ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। नगर पंचायत नरौली इसे अपने सीमा क्षेत्र से बाहर और रकबा क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र बताकर अपना पल्ला झाड़ लेती है। लोक निर्माण विभाग के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.