Sambhal News: बदलते मौसम में बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, बुखार-खांसी के मरीजों से अस्पताल फुल
संभल, नवम्बर 3 -- Sambhal News: मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। सुबह और शाम हल्की ठंड तथा दिन में गर्मी के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। वायरल बुखार, खांसी, जुकाम और सिरदर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालात यह हैं कि सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। डॉक्टरों को मरीजों की जांच और उपचार के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, बुखार का प्रकोप बढ़ने के बीच जिलेभर में कई लोगों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। अस्पतालों में पहुंचने वाले अधिकांश मरीज बुखार, खांसी और सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर आ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर बदलते मौसम का असर अधिक देखने को मिल रहा है।चिकित्सकों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.