संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भमरौआ में बंदरों के आतंक ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। शनिवार सुबह छत पर पानी का जग लेने गई 70 वर्षीय रुक्मिणी देवी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले से घबराकर वह छत से नीचे गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दादी को बचाने पहुंची छह वर्षीय पोती को भी बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। एक दिन पहले भी उसी पोती को बंदरों ने काटकर घायल किया था। ग्राम भमरौआ निवासी रुक्मिणी देवी पत्नी स्वर्गीय फतेह सिंह शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर की छत पर गई थीं। बताया गया कि छत पर पहले से मौजूद बंदरों के झुंड ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह घर के पास खाली पड़े प्लॉट में जा गिरीं। ग्रामीणों के अनुसार, नीचे गिरने के बाद भी बंदरों ने उन्...