संभल, जुलाई 23 -- Sambhal News: असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव मढ़न में गुरुवार दोपहर बंदरों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम पर हमला कर उसे कई जगह से काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह बंदरों को भगाकर बच्चे की जान बचाई। घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली ले जाया गया, जहां उसका उपचार कर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गांव मढ़न निवासी रोहताश कश्यप का चार वर्षीय पुत्र वरुण कश्यप घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ पन्नी में मिट्टी भरकर खेल रहा था। इसी दौरान बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया। बताया जाता है कि बंदरों ने पन्नी में कोई खाने की वस्तु होने का अंदेशा जताते हुए अचानक बच्चे पर हमला कर दिया। मासूम की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण लाठी...