संभल, सितम्बर 21 -- Sambhal News: सहकारी गन्ना विकास समिति के तत्वावधान में सोमवार को सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारी ने समिति के स्थाई भवन निर्माण के साथ कई प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया। बहजोई रोड स्थित बाटा बाबू की सोमवार को सहकारी विकास समिति चन्दौसी की सामान्य निकाय की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्रवाई की पुष्टि पेराई सत्र के लिए उत्तर प्रदेश गाना अधिनियम के अंतर्गत चीनी मिलों के लिए सुरक्षण, अभ्यपण पर प्रस्ताव किए जाने एवं गन्ना समिति चंदौसी के भवन निर्माण हेतु प्रस्तावों पर विचार करते हुए सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। समिति के पदाधिकारी ने बताया कि चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में समिति के माध्यम से वर्ष में कुल 17.08 लाख कुंतल गन्ना आपूर्ति चीनी मिलो को किया ...