संभल, अगस्त 19 -- Sambhal News: सोमवार रात हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह हयातनगर कस्बे की पठानों वाली गली में करीब डेढ़ सौ साल पुराने किले की दीवार का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। दीवार के मलबे की चपेट में आकर बिजली का खंभा और तार टूट गए। इससे इलाके की बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे तक बाधित रही। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मोहल्ले के लोगों के अनुसार यह किला नवाब अजमतउल्लाह खान का था। उनकी पोती और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शेला खान वर्तमान में देहरादून में रहती हैं और उन्हें किले की वंशज बताया गया है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक किला पिछले करीब 50 वर्षों से बंद पड़ा है और इसकी हालत भी जर्जर हो चुकी है। दीवार गिरने की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। इसक...