संभल, सितम्बर 1 -- Sambhal News: संभल में चारागाह की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। रायसत्ती थाना क्षेत्र के नीमखेड़ा बझेड़ा गांव में राजस्व अभिलेखों में चारागाह के नाम दर्ज जमीन के करीब 50 वर्गमीटर हिस्से पर बने मजार के निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। तहसीलदार न्यायालय के आदेश के अनुपालन में हुई कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मजार क्षेत्र कार्रवाई के दौरान छावनी में तब्दील रहा। रायसत्ती, नखासा और असमोली थाना पुलिस के साथ पीएसी की एक प्लाटून कंपनी तैनात रही। सीओ असमोली अमन सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने दोपहर करीब ढाई बजे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कराई। नायब तहसीलदार शुभम प्रताप सिंह के अनुसार नीमखेड़ा बझेड़ा गांव में गाटा संख्या 118 की कुल 1.493 हेक्टेयर ...