संभल, नवम्बर 28 -- Sambhal News: थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव कोकावास में शुक्रवार की सुबह खेत पर पानी लगाते समय एक युवक को सांप ने डस लिया। घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने आनन फानन में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। गांव कोकावास निवासी नासिब पुत्र हसमुद्दीन सुबह आठ बजे अपने खेत पर फसल की सिंचाई के लिए पानी लगा रहा था। तभी अचानक एक जगह पानी के बुलबुले उठने पर युवक ने पैर से उनको हटाने का प्रयास किया, तभी सांप ने सीधे पैर की एडी में डस लिया। ऐडी से खून निकलता देखकर युवक ने समझा कि कुछ लग गया होगा, लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो युवक ने परिवार के लेागों को जानकारी दी। परिवार के लोगों ने युवक ...