संभल, अक्टूबर 14 -- Sambhal News: श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट चन्दौसी के तत्वावधान में रामबाग धाम के रंगमंच पर चल रही रामलीला में मंगलवार को श्री रामलीला नाट्य परिषद के कलाकारों ने श्री राम जन्म एवं ताड़का वध का मंचन स्व हरिओम वार्ष्णेय की स्मृति में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विनय वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, अभय व आकाश ने फीता काटकर किया। पूजन एवं आरती के उपरान्त लीला का मंचन प्रारंभ हुआ। भगवान राम के जन्म की पृष्ठभूमि में आज रावण कुम्भकर्ण व विभीषण को ब्रह्मा द्वारा वरदान देने, मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार की दशरथ के बाण से हत्या, रावण- वेदवती की कथा,सीता जन्म का मार्मिक मंचन किया गया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: रामलीला: दशरथ के विलाप और भरत मिलाप के मंचन ने दर्शकों की आंखें कीं नम श्रवण कुमार के पिता शान्तनु व माता ज्ञ...