Sambhal News: फॉलोअप : एसडीएम कोर्ट के सामने मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज
संभल, जुलाई 17 -- Sambhal News: सदर कोतवाली क्षेत्र में एसडीएम कोर्ट के सामने स्थित अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अस्पताल कर्मी व उसके दो साथियों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एसडीएम कोर्ट के सामने संचालित जनता हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अनिल श्रोत्रीय के अस्पताल में देवेंद्र कुमार कर्मचारी है। वहीं डॉक्टर के भाई सुधीर श्रोत्रीय मेडिकल स्टोर चलाते हैं। गुरुवार दोपहर को देवेंद्र कुमार अपने साथियों को लेकर अस्पताल पहुंचा और सुधीर श्रोत्रीय को मेडिकल से बाहर बुलाकर मारपीट की थी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में जमीन विवाद में युवक पर सरिये से हमला, कोर्ट में आदेश पर मुकदमा मौका पाकर आरोपी के साथी भाग निकले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.