Sambhal News: फूलों से क्लीनर बनाकर भक्तों को किया वितरण
संभल, सितम्बर 4 -- Sambhal News: संभल। चामुंडा देवी मंदिर गवां में शुक्रवार को भक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। पील्ज फैक्ट्री की संस्थापक एवं पूसा कृषि के एमएफओआई इनोवेशन अवॉर्ड से सम्मानित तरु सिंह की पहल पर मंदिर में अर्पित फूलों से तैयार प्राकृतिक, केमिकल-मुक्त क्लीनर श्रद्धालुओं में वितरित किए गए। पूजा, रसोई और कमरे की सफाई में उपयोगी इन उत्पादों के जरिए पुष्प अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन का संदेश दिया गया। तरु सिंह ने बताया कि पूजा के बाद फूल अक्सर कचरे या जलस्रोतों में पहुंचकर प्रदूषण का कारण बनते हैं। इन्हीं फूलों को वैज्ञानिक तरीके से उपयोगी उत्पादों में बदलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाया गया है। यह भी पढ़ें- पूजा में इस्तेमाल पान के पत्ते और गुलाब की पंखुड़ियों को फेंके नहीं बना लें टेस्टी लड्डू, सब ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.