संभल, अक्टूबर 30 -- Sambhal News: बबराला स्थित फर्टिलाइजर उर्वरक संयंत्र के मुख्य द्वार पर गुरुवार तड़के तेंदुआ घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सुबह 3:23 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने तेंदुए की चहलकदमी दिखाई दी। संयंत्र के मुख्य गेट पर तेंदुए की मौजूदगी सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है। वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों में पहले से ही तेंदुए की गतिविधियों को लेकर भय बना हुआ है। बबराला थाना क्षेत्र के मेहुआ हसनगंज, लोधे की मढ़ैयां समेत आसपास के गांवों में तेंदुआ देखे जाने की चर्चाएं हैं। इसके चलते ग्रामीण अपने पशुओं को घरों के अंदर बांध रहे हैं और खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं। खासकर सुबह और देर शाम खेतों की ओर जाने वाले लोगों में वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर चिंता बनी हुई है। यारा फर्टिलाइ...