संभल, जुलाई 13 -- Sambhal News: शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी (सीओ) और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई का असर कुछ ही दिनों में फीका पड़ता नजर आ रहा है। प्रशासन ने शंकर कॉलेज चौराहे से मुख्य बाजार की ओर ई-रिक्शा के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला किया था, लेकिन हकीकत में यह व्यवस्था धरातल पर लागू होती दिखाई नहीं दे रही। बाजार में प्रतिबंधित मार्ग पर लगातार ई-रिक्शा चलते नजर आ रहे हैं। वहीं सड़क किनारे और चौराहों पर फलों व अन्य सामान के ठेले पहले की तरह खड़े होने से यातायात बाधित हो रहा है। नतीजतन व्यस्त समय में बाजार की सड़कें फिर जाम की चपेट में आ रही हैं और लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि शुरुआत में प्रशासनिक सख्ती दिखाई दी, लेकिन बाद में निगरानी कम...