संभल, जुलाई 13 -- Sambhal News: चन्दौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मणगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की रात चोरों ने ताले तोड़कर और नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। प्रधानाध्यापक आनंद बौद्ध ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की दोपहर उन्होंने 2 बजे विद्यालय बंद किया था। रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने कार्यालय सहित क्लासों का ताला तोड़ दिया। वहीं, एक क्लास में नकब भी लगाया। गनीमत रही की विद्यालय से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। रविवार की सुबह जब विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम के लिए गए तो देखा कार्यालय सहित कार्यालय के क्लासों के ताले टूटे थे। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...