संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: करीब 15 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को जिला पंचायत को अपना स्थायी कार्यालय भवन मिल गया। संभल रोड पर लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक जिला पंचायत भवन का लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की गई। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे प्रभारी मंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और फीता काटकर नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। नया जिला पंचायत भवन विकास कार्यों की बेहतर निगरानी, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत...