संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: चन्दौसी। गांव कैथल में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की ओर से प्रजापति जागरूकता पीडीए पंचायत आयोजित की गई। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से संभल भेजे गए जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव आचार्य पूरनमल प्रजापति का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रजापति समाज को एकजुट करने और पीडीए को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राममनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। आचार्य पूरनमल प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार दलित, अल्पसंख्यक, नौजवान, छात्र और किसान विरोधी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में प्रजापति समाज के लोगों को मंत्री और विधायक बनाने के साथ संगठन में भी प्रतिनिधित्व दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर समाज को ज...