संभल, अगस्त 24 -- Sambhal News: अधिवक्ता एवं समाजसेवी चौधरी रविराज चाहल की ओर से चलाए जा रहे वृक्षारोपण जागरूकता अभियान के तहत तहसील क्षेत्र के गांव एंचौड़ा की जाटो वाली मड़ैया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान लोगों ने गली-मोहल्लों में भ्रमण कर ग्रामीणों को वृक्ष लगाएं, जीवन बचाएं का संदेश दिया। ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद गांव में पौधरोपण भी किया गया। देवकरण सिंह ने कहा कि पेड़ जीवन का आधार हैं। ये शुद्ध हवा देने के साथ वातावरण का तापमान नियंत्रित करने और औषधीय जरूरतें पूरी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किरनपाल सिंह ने कहा कि पौधों को बच्चों की तरह पालना और उनकी सुरक्षा करना जरूरी है। धीरज चौधरी ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है।...