संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव नगला चतुर्भानपुर में पेड़ पर गमछे के सहारे लटके मिले युवक की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (फंदे से लटकना) बताई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। गांव नगला चतुर्भानपुर के घेर निवासी नेमसिंह (30) पुत्र भूदेव का शव रविवार सुबह गांव के ही मंदिर के पास पेड़ पर लटका मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मौत का कारण हैंगिंग बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, नेमसिंह करीब सात वर्ष पहले अचानक घर से कहीं चला गया था। काफी लंबे समय बाद वह चार-पांच महीने पहले ही गांव वाप...