संभल, जुलाई 31 -- Sambhal News: रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव जहानपुर निवासी धर्मवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर की बैठक में बाबूराम, कल्यान और सुमित समेत अन्य परिजनों के साथ बैठे थे। इसी दौरान गांव के सुनील और मुनीश उनके घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि पूर्व प्रधान श्याम सुंदर, राजाराम, शिशुपाल, राकेश, श्यामवीर तथा दो अज्ञात व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गए और घर में घुसकर अभद्रता करने लगे। धर्मवीर का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियो...