संभल, अगस्त 19 -- Sambhal News: रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और सरिया निकल आए। मारपीट में कन्हैया लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि झगड़े के दौरान उनके कान में करीब चार से पांच फुट लंबी सरिया घुस गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजनों के अनुसार, गांव निवासी कन्हैया लाल आदि का दूसरे पक्ष से पुराना विवाद चला आ रहा है। मंगलवार देर शाम किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान आरोप है कि बदन सिंह, ब्रजपाल और लक्ष्मी ने कन्हैया लाल के साथ मारपीट की और उनके कान में सरिया घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप...