संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: संभल, संवाददाता। रायसत्ती थाना क्षेत्र के मियां सराय में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दुकान के बाहर खड़े युवक पर चार लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मियां सराय निवासी शमशाद ने बुधवार को रायसत्ती थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार देर रात उनका दामाद अब्दुल माजिद उनकी दुकान के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान उसका भाई मुनाजिर, जैद उर्फ छोटू, हसनैन उर्फ इब्बू और असलम वहां पहुंच गए। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने अब्दुल माजिद से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल ह...