संभल, सितम्बर 7 -- Sambhal News: नगर के कागजी मुहल्ला स्थित श्री सनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। श्री सनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर परिसर में श्री कृष्णजन्माष्टी का पर्व बड़ी ही भव्यता और धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां पिछले बुधवार को नगर में भव्य शोभायाता निकाली। गुरुवार व शुक्रवार को मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कान्हा के स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा एक शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे कलाकारों ने मोहा मन एसडीएम आशुतोष ...