संभल, अक्टूबर 23 -- Sambhal News: शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में गुरुवार को थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर निवासी पिता और उनकी छह वर्षीय बेटी की मौत हो गई। हादसे की जानकारी जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस दर्दनाक हादसे ने परिवार के लोगों के साथ गांव के हर किसी व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया। गांव सराय सिकंदर निवासी गिरीश चंद्र के पास जमीन कम थी, इसीलिए गांव व बाहर जाकर ईंट भट्टे पर मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। भट्ठे बंद होने के बाद गांव आता था। तो भी परिवार गांव में मजदूरी करता था। गुरुवार को अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर से जौनपुर जिले में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहे थे। परिवार को उम्मीद थी कि मेहनत-मजदूरी कर घर-परिवार का...