Sambhal News: पिता को पहले पीटा, फिर जान से मारने की दी धमकी
संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी में आपसी कहासुनी को लेकर पिता के साथ वेटे द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छोटे बेटे नरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक 13 अक्टूबर बुधवार की देर रात पीड़ित नन्हे सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह अपने पुराने घर पर गए थे। इसी दौरान उनका छोटा बेटा नरेंद्र सिंह वहां पहुंच गया। आरोप है कि आपसी कहासुनी के बाद नरेंद्र सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित पिता नन्हे सिंह के विरोध करने पर पिता के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़ित के बड़े बेटे भुवनेश ने 14 अक्टूबर को असमोली थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.