संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: संबलपुर में मंगलवार शाम पिकअप व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। रहागीरो की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सीएससी में भर्ती कराया। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव लहरावन निवासी रनबीर पाल मंगलवार को अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बाइक से चन्दौसी आ रहा था। जैसे ही वह संभल तिराहे के पास पहुंचा तो संभल की ओर से आ रही पिकअप सामने से टक्कर मार दी। जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सीएससी में भर्ती कराया। जहां राजकुमारी के गंभीर चोट होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...