Sambhal News: पालिका ने निकाली 'हर घर तिरंगा' यात्रा, स्वच्छता का भी दिया संदेश
संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद की ओर से शुक्रवार को 'हर घर तिरंगा' यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने घरों एवं दुकानों पर तिरंगा लगाकर लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश के नेतृत्व में निकली यात्रा के दौरान पालिका परिसर को तिरंगा रंग की आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया। रैली में शामिल कर्मचारियों ने नागरिकों को स्वच्छता अपनाने और एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर जूट और कपड़े के थैलों का उपयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Amroha News: पालिका प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर रैली के माध्यम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.