Sambhal News: पांच साल से मुख्य मार्ग पर जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संभल, अगस्त 30 -- Sambhal News: मढ़न। असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू परशुराम नयागांव में मुख्य मार्ग पर पिछले करीब पांच वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा रहने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द समाधान की मांग की। मतावली पट्टी जग्गू परशुराम गांव का मुख्य मार्ग टांडा कोठी-ओबरी मार्ग से जुड़ता है। गांव के लोगों के साथ ही स्कूली बच्चे भी प्रतिदिन इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। लंबे समय से सड़क पर पानी जमा रहने के कारण मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। स्थिति यह है कि पैदल निकलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। आए दिन स्कूली बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.