संभल, अक्टूबर 19 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को पांच बच्चों की मां विधवा महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है। महिला के प्रेमी के घर पहुंचने से परिवार में खलबली मच गई। और हंगामा खड़ा होने लगा। शनिवार शाम से चले घटनाक्रम के बाद देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी को अपने साथ थाने ले गई। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला शनिवार शाम को अपने प्रेमी के घर पहुंची और उसके साथ रहने की बात कहने लगी। महिला को घर पर देखकर उसके प्रेमी के परिजन और उसकी पत्नी परेशान हो गए। परिजनों ने महिला को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद महिला ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस...