संभल, सितम्बर 29 -- Sambhal News: धनारी थाना क्षेत्र के कस्बा भकरौली में एयरटेल टावर के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिनों से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से संबंधित मोहल्ले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इसके चलते 30 से अधिक कनेक्शनधारक अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मोहम्मद शब्बू ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से मोहल्ले की विद्युत व्यवस्था प्रभावित है। शाम होते ही पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। बिजली के अभाव में घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच दिन बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी बिजली...