Sambhal News: पशु चिकित्सा शिविर, 476 पशुओं का हुआ निःशुल्क उपचार
संभल, नवम्बर 28 -- Sambhal News: विकासखंड पंवासा के ग्राम बागड़पुर इम्मा में पशुधन के स्वास्थ्य की सुरक्षा और पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। इस दौरान पशु चिकित्सकों की टीम ने कुल 476 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका निःशुल्क उपचार किया। शिविर में पहुंचे पशुओं की चिकित्सकों ने बारीकी से जांच की और बीमारियों से ग्रसित पशुओं को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। वहीं पशुपालकों को पशुओं की सेहत बेहतर बनाए रखने के लिए खान-पान, साफ-सफाई और नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। चिकित्सकों ने संक्रामक बीमारियों के लक्षण, उनसे बचाव और समय पर उपचार कराने के प्रति भी जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.